सिरसागंज (फिरोजाबाद)। नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला खंदारी निवासी मजदूरी करने वाले सत्यभान (28) पुत्र कृपाल सिंह ने पेड पर लटक कर फांसी लगा ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव को पेड से उतारा।
बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। करवा चौथ की रात को पत्नी से विवाद हो गया था। रात को ही वह घर से चला गया था। ग्रामीण बताते हैं कि सत्यभान आर्थिक रूप से परेशान था उस पर दो बेटी हैं।