फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम के अयोध्या पहुंचते ही भरत फूट-फूटकर रोए

विज्ञापन
रामलीला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कुरावली/बेवर (मैनपुरी)। कस्बा स्थित गल्लामंडी में चल रही रामलीला के दौरान गुरुवार रात भगवान राम और भरत के मिलाप की लीला का मंचन किया। 14 वर्षों के वनवास के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या वापस लौटने पर उनसे मिलन की आस लिए अनुज भरत उनके गले से लिपटकर फूट-फूट कर रोये। दोनों भाइयों के करुणामयी मिलन को देखकर अयोध्यावासी भी फूट-फूट कर रोये।
विज्ञापन



भाई भरत और शत्रुघन ने अयोध्या आने पर भगवान राम की अगवानी की। भगवान श्रीराम से मिलन की आस लिए भरत का काफिला मंदिर श्रीमहाराज जी बाबा, पुरानी लहसुन मंडी, जीटी रोड, सदर बाजार होता हुआ गल्लामंडी पहुंचा।

जहां प्रभु राम अपने अनुज भाइयों के दर्शन की लालसा लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भगवान राम को देखते ही अनुज भरत ने उन्हें दंडवत प्रणाम किया। भगवान श्रीराम ने रोते हुए अनुज भरत को गले से लगा लिया।
विज्ञापन



रामलीला कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ने चारों भाइयों, माता जानकी और हनुमान की आरती उतारी। इस अवसर पर विजय वर्मा, ओमकार सविता, विकास शर्मा, अनार सिंह, नीरज गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, भानुप्रताप वर्मा, मनोज गुप्ता, पिंटू गुप्ता छमियां, सत्यप्रकाश गुप्ता, राजकुमार कठेरिया मौजूद रहे।


बेवर की रामलीला में जय श्रीराम के अयोध्या पहुंचते ही वहां आतिशबाजी हुई। राम-भरत मिलन देख भक्त भावविभोर हो गए। कमेटी अध्यक्ष रविकांत तिवारी, इंद्रपाल यादव, विनय मिश्रा, राजू गुप्ता, राजेश चतुर्वेदी, वीके दुबे, सुनील वर्मा ने भगवान राम की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें