फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जिंदा जली, मौत होने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना नारखी के कायथा में महिला की झुलसने से मौत होने के बाद जिला अस्पताल प्रांगण में ससुरालीजन और मायका पक्ष में विवाद हो गया। विवाद के दौरान महिला के पति को खींचकर मायका पक्ष की महिलाओं ने मारपीट का प्रयास किया। विवाद बढ़ता इससे पूर्व ही जिला अस्पताल में तैनात उप निरीक्षक ने हस्तक्षेप करके मामले को संभाल लिया। मायका पक्ष ने महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना नारखी के गांव कायथा निवासी माया देवी (36) संदिग्ध परस्थिति में झुलस गई। महिला को जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया वो महिला को लेकर टूंडला ही पहुंचे थी कि तभी महिला ने ही दम तोड़ दिया। पति नारायन सिंह शव को अस्पताल ले आया। इसके बाद सूचना पर मायका पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। साला धर्मपाल सिंह कुशवाह ने जीजा नारायन सिंह के साथ हाथापाई की। गाली गलौज एवं हाथापाई होते देख वहां मौजूद उप निरीक्षक चरन सिंह तुरंत ही दौड़े उन्होंने ही मायका पक्ष के लोगों को समझाने के साथ ही दोनों को अलग कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम ग्रह में रखवा दिया।

पति नारायन सिंह ने कहा कि वह चूड़ी का काम गांव में करता है। उसके दोनों बेटे कन्हैया और छोटू स्कूल पढ़ने गए थे। मायादेवी ने घर के ही अंदर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई थी। दो दिन पूर्व कीटनाशक दवा अपने ऊपर डाल ली थी। उसका उपचार प्राइवेट ट्रामा सेंटर में चला था। भाई का आरोप है मेरी बहन की हत्या की गई है। थानाध्यक्ष नारखी ने कहा कि महिला की मौत के संबंध में यदि कोई तहरीर आएगी तो अभियोग दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें