फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद बैंकों और सरकारी दफ्तरों में लौटी रौनक

विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
विज्ञापन
एटा। मंगलवार को चार दिन बाद बैंकों में रौनक वापस लौट आई। छुट्टियों के बाद नकदी आहरण एवं आर्थिक लेन-देन के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सरकारी कार्यालयों में बीते चार दिनों से पसरा सन्नाटा दूर हो गया। अधिकारियों ने दफ्तरों में जनता की शिकायतों और समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

ज्ञात हो, बीते शुक्रवार से शुरू हुई छुट्टियां मंगलवार को खत्म हो गईं। इसके साथ बैंकों, सरकारी कार्यालयों समेत तमाम प्रशासनिक कार्यों में दोबारा तेजी आ गई। मंगलवार को बैंकों में सूबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी। शहर के सिविल लाइंस स्थित एसबीआई में ग्राहकों की कतारें लगी रहीं। नकदी आहरण, चेक आहरण, नकदी जमा काउंटर पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। इसके साथ ही सरकारी चालान जमा करने के लिए भी ग्राहकों की लंबी लाइन लगी नजर आई। इसके साथ ही छुट्टियों में बंद पड़े एटीएम सेंटरों में भी मंगलवार को कैश डाल उसमें जान फूंकी गई। जिसके बाद नकदी आहरण के लिए लाइन में लगने की बजाय लोगों ने एटीएम से धन निकासी की।
वहीं, सरकारी कार्यालयों में भी मंगलवार को लोगों की भीड़ देखने को मिली। शिकायतों के निस्तारण के लिए फरियादियों ने अफसरों को प्रार्थना पत्र दिए। जिसके चलते कार्यालयों में भी चहल कदमी नजर आई। कलक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील समेत तमाम प्रशासनिक कार्यालयों में मंगलवार को कार्य होने के चलते फरियादियों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें