फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के भाई सहित अन्य लोगों पर मारपीट कर लूटपाट का आरोप

विज्ञापन
भाजपा विधायक के भाई सहित अन्य लोगों पर मारपीट कर लूटपाट का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। मारहरा के भाजपा विधायक के भाई समेत अन्य लोगों पर नियाजनगर की महिला आदि ने दिव्यांग के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित लोगों ने सपा के पूर्व विधायक के साथ मिलकर एसएसपी से शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नियाजनगर निवासी कुसमादेवी पत्नी ब्रह्मानंद ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका दिव्यांग भतीजा सन्नी पुत्र राकेश रविवार को ट्राईसाइकिल से मिरहची से वापस घर लौट रहा था। उसी समय अचलपुर के पास मिरहची की तरफ से जा रही कार ने उसके रिक् शे में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। हादसे होने पर मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए।

आरोप है कि उसी समय कार में सवार मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह के भाई रवेन्द्र सिंह निवासी अम्बरपुर, बंटी, दीपू निवासी नगरिया सहित बारह लोगों ने मौके पर पहुंचे लोगों के साथ मारपीट करते हुए लाइसेंसी हथियार से फायर कर दिए। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसी समय आनरदेवी के गले से रवेन्द्र और बंटी ने जंजीर तोड़ ली और राकेश से देवेन्द्र ने बैग लूट लिया। जिसमें उसके साढे सात हजार रुपये रखे हुए थे। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह थाना मिरहची पहुंचे थे। जहां पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। ऐसे में पीड़ित लोगों ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। इस मौके पर पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू, सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन समेत तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें