फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात में और स्वाइन फ्लू, छह के लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को भी स्वाइन फ्लू के सात और मरीज सामने आए हैं। छह संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए गए हैं। वहीं एसएन मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीनों मरीजों की हालत बेहतर बताई जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को 11 संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए नमूने लिए गए थे। एसएन की लैब में जांच कराने के बाद इनमें से चार की रिपोर्ट नेगेटिव आई और सात में स्वाइन फ्लू पाया गया है। इनका इलाज पहले से ही शुरू करा दिया गया था।

इस तरह से अभी तक 33 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। कुल नमूनों की बात करें तो अभी तक 73 मरीजों की जांच कराई जा चुकी है। आइसोलेशन वार्ड प्रभारी डा. प्रशांत प्रकाश का कहना है कि संदिग्ध मरीज मिलने पर तत्काल उसका इलाज शुरू करा दिया जाता है। जरूरत पर भर्ती भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें