फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़के सपाई, मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंका

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। औरेया में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर कार्यकर्ताओं ने देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन



पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद और महासचिव जागेश्वर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। जिला अध्यक्ष ने कहा जब से योगी सरकार सत्ता में आई है। गरीबों का जीना मुहाल हो गया है। प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी जैसेे हालात हैं। श्याम मुरारी चौहान, प्रदीप चौधरी, डा. राजन रिजवी ने कहा देश की मोदी और सूबे की योगी सरकार गरीबों के साथ अन्याय कर रही है। ऐसी सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए सपा कार्यकर्ता किसी हद तक जा सकते हैं। इस अवसर पर भारत भूषण शर्मा, सौरभ चौधरी, सत्यवीर पटेल, मुन्ना मलिक, भूरा शेख, नकुल रजावत, विभोर गौतम, अन्नू कुरैशी, रिसाल खान, गुड्डू खान, सिराज खान, लक्ष्मीनारायण, अशोक ठाकुर, अमित यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें