सिरसागंज नगर के विजय चौक स्थित स्टैट बैंक के एटीएम में बुधवार को अचानक ही आग लग गई और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पूरी मशीन जल कर खाक हो गयी।
जब तक एटीएम के सुरक्षा गार्ड योगेंद्र ने शटर को उठाने का प्रयास किया तब तक पूरा एटीएम आग से घिर चुका था। एटीएम में आग लगने से पूरे बैंक में भी धुआं भर गया। आनन फानन में बैंक कर्मचारी निकल कर बाहर आ गए। बैंक कर्मचारियों ने फायर सिलेंडरों से आग पर काबू पाने का भी प्रयास किया लेकिन वे साधन नाकाफी साबित हुए।
वहीं विजय चौक पर मौजूद पुलिस पिकेट ने दमकल के लिए सूचना कर दी। लगभग 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची दमकल के फायर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर एसडीएम अंवरीश कुमार भी मौके पर पहुंच गये थे। वहीं स्टैट बैंक के मैनेजर ने बताया कि एटीएम में कैश की कोई जानकारी नहीं है।