फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला दखल स्थित मोहन बिहार में शनिवार को युवक को गोली मार दी गई। परिवारीजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मोहल्ला दखल स्थित मोहन बिहार निवासी सतीश कुमार राठौर का पत्नी से शनिवार सुबह विवाद हो गया था। पति-पत्नी के विवाद को शांत कराने के लिए सतीश कुमार राठौर के घर के सामने निवास करने वाले रामवीर सिंह का भाई पहुंच गया था तभी सतीश का रामवीर सिंह के भाई से विवाद हो गया था। विवाद की स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। मामला बढ़ता देख मौजूद लोगों ने दोनों को समक्षा बुझाकर शांत करा दिया।

दोपहर जब रामवीर घर पहुंचा तो उसके छोटे भाई ने पूरे मामले से अवगत कराया। इससे फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए तभी रामवीर अपने भाइयों के साथ घर की छत पर चढ़ गया और फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली सामने रहने वाले सतीश को लग गई। सतीश के गोली लगते ही आरोपी मौके से भाग गए। परिजनों ने घायल को अस्पताल लाए। जहां से आगरा रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। कोतवाल उत्तर भावनाथ चौधरी ने गोली लगने की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि यदि मेडिकल रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि होेती है तो आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें