फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में उठा ट्रांसपोर्ट नगर का मुद्दा

विज्ञापन
up vidhansabha - फोटो : up vidhansabha
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में ट्रांसपोर्ट नगर योजना स्थापित होने की उम्मीद बढ़ गई है। सदर विधायक द्वारा नियम-51 के तहत विधानसभा में ट्रांसपोर्ट नगर का मामला उठाया। इस पर सीएम ने कहा प्राधिकरण द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर योजना को पुनर्जीवित करने का प्रस्ताव पुन: बोर्ड बैठक में रखा जा रहा है।
विज्ञापन


विधानसभा में सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि फिरोजाबाद कांच चूड़ी एवं कांच उत्पादों के लिए देश विदेश में प्रसिद्ध है। यहां प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। विकास प्राधिकरण द्वारा यातायात नगर योजना बनाई गई। खेद के साथ अवगत कराना पड़ रहा है कि राजनीतिक कारणों से योजना को समाप्त करने का निर्णय लेकर जनता के साथ धोखा किया गया। उक्त परियोजना में डि-नोटिफिकेशन की कार्रवाई स्थगित करते हुए योजना को तत्काल आरंभ कराया जाए।

इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब देते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर योजना के लिए चयनित भूमि का भौतिक कब्जा प्राधिकरण को प्राप्त नहीं है। योजना को कुल 30 करोड़ की जरूरत थी। डीएम द्वारा भेजे गए पत्र पर शासन ने प्राधिकरण को अपने स्रोतों से योजना चलाने अथवा समाप्त करने का निर्णय लेने के निर्देश दिए थे। अप्रैल-15 को प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में उक्त योजना बंद करने का निर्णय लिया। अर्जित भूमि को डि-नोटिफिकेशन के लिए शासन को पत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें