फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। वीआईपी खर्च के नाम पर अवैध वसूली की हाईकोर्ट के आदेश पर डीएम अमित किशोर जांच पूरी नहीं कर पाए थे कि रविवार को होमगार्ड विभाग में वसूली का ऑडियो वायरल होने सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


जिला स्तर से ड्यूटी लगाने के नाम पर होमगार्डों से एक हजार से पंद्रह सौ रुपये तक वसूले जाते थे। इसके बाद लखनऊ से लगने वाली ड्यूटी के बाद भी यह सिलसिला रुका नहीं है। ट्रैफिक या फिर मनचाहे थाने, कार्यालय में तैनाती के नाम पर अधिकारी होमगार्ड से सुविधा शुल्क वसूल रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में एक होमगार्ड को वसूली का ठेकेदार बनाया गया है।

जिससे एक अधिकारी तैयार हुई सूची वाले होमगार्डों से सुविधा शुल्क लेने की बात कह रहा है। इतना ही नहीं अधिकारी यह भी कह रहा है कि वह होमगार्ड से पैसे लेकर उसे कार्यालय में नहीं एकांत जगह पर देना बता रहा है। हालांकि वायरल ऑडियो को होमगार्ड विभाग से जुड़े लोग पुराना बता रहे हैं। होमगार्ड कमांडेंट अनिल कुमार सिंह ने कहा सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने की जानकारी नहीं है। जानकारी होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें