फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद-बीज और बिजली सस्ती करे सरकार

विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले बजट में किसानों को वरीयता मिलने से वह खुश हैं लेकिन कहा कि खाद, बीज और बिजली की दरें सस्ती कर दें तो किसानों की हालत में सुधार होगा। आलू को सही कीमत पर खरीदने पर जोर दिया। आलू का क्षेत्र होने के कारण किसान उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण कर्जदार हो जाता है।
विज्ञापन


लालई निवासी दीवान सिंह ने कहा किसानों का कर्ज माफ करके सरकार ने अच्छा प्रयास किया। फसलों के बीमा हो जाने से काफी राहत मिलेगी। लेकिन सरकार को अब बिजली सस्ती दें और खाद एवं बीज की कीमतें घटाएं।

सुभाषचंद्र जैन खैरगढ़ कर्जमाफी से किसानों को जरूर ही राहत मिलेगी। सरकार को चाहिए कि किसानों को फसल के उचित मूल्य मिल जाएं। आलू उत्पादक किसान को भाव ही नहीं मिल रहा।आखिर आलू की निकासी नहीं हो रही। केंद्र सरकार को चाहिए कि आलू निर्यात कराए।
विज्ञापन


कमल सिंह हरदासपुर ने कहा 55 हजार के तीन वर्ष से पहले के बाकीदार हैं। बैंक ने कुछ नहीं मांगा। कर्जमाफ हो जाने से किसानों को नई ऊर्जा मिलेगी। सरकार किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने की पहल करे।

गढ़ी हंसराम निवासी राजेश प्रताप सिंह ने कहा किसानों के हक में सरकार को बहुत कुछ करना चाहिए। आलू, मिर्च के उत्पादन का क्षेत्र होने के कारण सरकार सस्ती बिजली दें व खाद-बीज सस्ता दें तो किसानों की हालत सुधरेगी। प्रदेश सरकार ने किसानों को वरीयता दी हम इसकी सराहना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें