फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में खत्म कर दिए कृषि सर्किल रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। प्रस्तावित सर्किल रेटों पर आपत्तियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। चकशीशम और लखनपुर गांव के लोगों ने यहां कृषि की सर्किल रेट खत्म करने पर आपत्ति जताई है। आबादी क्षेत्र घोषित करते हुए यहां कृषि की जमीन नहीं होने की बात कही गई है।
विज्ञापन


तहसील स्तर से इसकी जांच कराई जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि चकशीशम गांव में तो लगभग 144 खसरे कृषि वाले ही हैं। इसके बावजूद इस गांव को कृषि क्षेत्र में नहीं रखा गया है।

पिछले साल अक्टूबर से जिले के नये सर्किल रेट जारी करने को लेकर कवायद चल रही है। मगर, कभी विधानसभा चुनाव तो कभी प्रशासनिक उदासीनता के चलते यह अब तक लागू नहीं हो पाए हैं। स्टांप विभाग आपत्तियों के निस्तारण में ही लगा है। शहर में सबसे अधिक सर्किल रेट भगवान टाकीज से हरीपर्वत क्षेत्र का है। पहले से ही यहां का रेट बढ़ा होने के कारण इस बार इसमें कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। यहां पहले से ही एक लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट है।
विज्ञापन


दुकानों के लिए इस क्षेत्र में 1.23 लाख प्रति वर्गमीटर का रेट है। कमला नगर और न्यू आगरा क्षेत्र में 88 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट है। यहां पहले भी इतना ही था। रामनगर, चर्च रोड के आसपास 83 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट प्रस्तावित है। नगला बूढ़ी से मंगलम एस्टेट के बीच क्षेत्र में जरूर सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है।

यहां आवासीय के लिए 30 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 32 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर करने का प्रस्ताव रखा गया है। गुरुद्वारा गुरु का ताल से मरियम टूम के बीच क्षेत्र में 37 हजार से बढ़ाकर 40 हजार प्रति वर्ग मीटर करने की रेट प्रस्तावित हैं। एआईजी स्टांप निरंजन कुमार के अनुसार, आपत्तियों का निस्तारण कर जल्द ही नये सर्किल रेट जारी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें