फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता टीम को सफाईकर्मी मिले नदारद

विज्ञापन
शौचालय के लिए की गई खोदाई
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकासखंड जागीर के सात प्रस्तावित ओडीएफ ग्रामों का जिला परियोजना समन्वयक ने स्वच्छता टीम के साथ निरीक्षण किया। पांच ग्रामीण सफाई कर्मचारी गांव में ड्यूटी पर नहीं मिले। ग्रामीणों को सहमति पत्र के आधार पर शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा ने मंगलवार को स्वच्छता टीम के साथ प्रस्तावित ओडीएफ गांव नगला बरी, राजपुर खुर्द, मधुपुरी, बसावनपुर, दयारामपुर, मंगलपुर, म्योरा चक का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा सहमति पत्र के आधार पर शौचालय निर्माण करने पर लाभार्थी के खाते में 12 हजार की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।

जिन लोगों को सहमति पत्र लेना है वह विकास खंड कार्यालय में सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। सफाई कर्मचारी बृजेश, नेत्रपाल, रीतेश यादव, रामानंद, राहुल गांव में नहीं मिले।
विज्ञापन


प्रधानों ने बताया सफाई कर्मी गांव में नहीं आते हैं। सभी अनुपस्थित सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीपीआरओ को रिपोर्ट दे दी है। सभी प्रधान और सचिवों को 15 दिन में शौचालय पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ओडीएफ गांव होने पर गांव को वाईफाई की सुविधा सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर प्रधान विमल शुक्ला, जमाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें