फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों के दाम चढ़े, जेब पर बोझ बढ़ा

विज्ञापन
सब्जीमंडी (demo pic) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले एक पखवाड़े में सब्जियों के फुटकर दामों में बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते लोगों की जेब भी ढीली होने लगी है। सब्जी के व्यापार से जुड़े लोगों का कहना है कि जैसे- जैसे मानसून आएगा सब्जियां महंगी होती जाएंगी।
विज्ञापन


इस बार पिछले वर्षों की तुलना में सब्जियों के भाव काफी कम रही है। इसके चलते लोगों को इस बार गर्मियों में काफी राहत मिली थी। पिछले एक पखवाड़े में सब्जियों के फुटकर भावों में अचानक तेजी आई है।

इसके चलते लोगों की जेब अधिक ढीली होना शुरू हो गई है। सब्जी विक्रेताओं की मानें तो जैसे-जैसे मानसून का समय नजदीक आएगा सब्जियों के भाव बढ़ते जाएंगे।

बाजार में वर्तमान में भिंड़ी 30 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है जबकि एक पखवाड़े पूर्व यह 20 रुपये किलो बिक रही थी। तोरई पांच से बढ़कर 10 रुपये प्रति किलो, टमाटर 15 से 20, अरबी 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा बैंगन, आलू, कटहल और हरी सब्जियों के भाव में भी दो से लेकर पांच रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी हुई है। इस संबंध में सब्जियों का थोक व्यापार करने वाले सिंकदर राइन का कहना है कि अब इसके आगे सब्जियों और विशेषकर हरी सब्जियों के फुटकर भावों में बढ़ोतरी होगी। इसका कारण यह है कि अधिक बारिश होने पर हरी सब्जियां गलना शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें