फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने आए पीड़ित को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। गांव रजापुर निवासी ढाबा संचालक बुधवार रात को मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो संतरी ने उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी। पीड़ित जब बेहोश हो गया तो पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन


गांव रजापुर निवासी रामशरन का जीटी रोड पर गांव खिरिया पीपल के समीप ढाबा है। बुधवार रात करीब 10 बजे वह ढाबे पर बैठा था। तभी गांव गंगाजमुनी निवासी रामसेवक, रामऔतार, अक्षय आए खाना खाने के बाद जब उनसे रुपये मांगे तो आरोपी विवाद करने लगे।

आरोपियों ने ढाबा संचालक को मारपीट कर घायल कर दिया। उसने फोन कर पुलिस को सूचना दी तो उसे थाने आने को कह दिया। रात को ही रामशरण बाइक लेकर थाना में तहरीर देने पहुंचा तो पहरे पर तैनात कांस्टेबल ने उसे रोक लिया। जब रामशरण ने थाना प्रभारी से मिलने की बात कही तो उक्त कांस्टेबल ने गुस्से में उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि बंदूक की बट भी मारी जिससे रामशरन बेहोश हो गया। इस बीच चीख पुकार सुनकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी आ गए। पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद भतीजे शैलेंद्र की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया।
विज्ञापन


एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की कोई जानकारी नहीं है। थाने में फरियादियों की शिकायत सुनी जाती है। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें