फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विश्वकर्मा योजना से हटाए गए 13 हजार दर्जी और राजमिस्त्री

Wed, 15 Jan 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने वाले राजमिस्त्री और दर्जियों को झटका लगा है। इन दोनों ट्रेड को इस योजना से हटा दिया गया है। जिले में इस योजना के तहत 16 हजार से अधिक आवेदन हुए हैं। इनमें से 13 हजार के करीब आवेदन इन्हीं दो ट्रेड से जुड़े हैं। अब उद्योग विभाग अन्य 18 ट्रेड में आवेदन ही स्वीकार कर रहा है।
विज्ञापन

जिला उद्योग उपायुक्त उत्कर्ष चंद्रा ने बताया कि योजना के तहत आवेदकों को तीन चरणों में तीन लाख रुपये तक का लोन देने की व्यवस्था है। इसके लिए उद्योग विभाग की ओर से प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि लोग अपना रोजगार शुरू कर सकें। अब शासन का नया आदेश आया है कि इस योजना के तहत पंजीकृत ट्रेड में से राजमिस्त्री और दर्जी को हटा दिया गया है। इनके आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। पूर्व के आवेदनों को भी रद्द कर दिया गया है। अन्य ट्रेड में लोग सीएचसी के जरिये आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें