फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार दो आरोपी कोरोना संक्रमित, 13 पुलिसकर्मी क्वारंटीन

Sun, 14 Jun 2020 09:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)

सार

  • वृंदावन कोतवाल समेत 13 पुलिसकर्मी क्वारंटीन, 
  • दो आरोपियों के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने से मची थी खलबली
विज्ञापन
mathura police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में मोबाइल चोरी और मारपीट के दो आरोपियों के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने पर वृंदावन कोतवाल समेत 13 पुलिसकर्मी क्वारंटीन किए गए हैं। यह 13 पुलिसकर्मी वृंदावन में ही एक आश्रम और होटल में क्वारंटीन हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी के सैंपल लिए हैं। 

विज्ञापन


वृंदावन कोतवाली और जैंत चौकी पुलिस ने दो दिन पूर्व अलग-अलग वारदात में दो आरोपियों को पकड़ा था। इनका कोरोना टेस्ट कराया गया तो दोनों पॉजीटिव पाए गए। जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। 


सभी के सैंपल लिए 

शुक्रवार की रात एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सभी पुलिसकर्मियों को वृंदावन के एक आश्रम और एक होटल में क्वारंटीन कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 13 पुलिसकर्मियों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि जैंत चौकी के प्रभारी, एक दरोगा, तीन सिपाही के अलावा वृंदावन कोतवाल, एक दरोगा, दो मुंशी और चार सिपाही क्वारंटीन कराए गए हैं। सीओ सदर ने सभी पुलिसकर्मियों से एहतियात बरतते हुए कार्य करने की सलाह भी दी है।

नमकीन विक्रेता निकला संक्रमित 

मथुरा के होली गेट स्थित नमकीन विक्रेता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद खलबली मच गई है। पिछले एक सप्ताह में जो लोग यहां से नमकीन खरीदकर ले गए हैं, वे काफी भयभीत हैं।   

थोक नमकीन विक्रेता की दुकान से हर दिन जनपद के कई दुकानदारों के साथ लोग नमकीन खरीदने आते रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक हर दिन 500 से अधिक लोग नमकीन खरीदते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें