पुलिसकर्मी का बेटा 12वीं में फेल होने के बाद अवसाद ग्रसित हो गया। तमंचे से गोली मारकर उसने आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया गया है कि एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार एच ब्लॉक निवासी आरपी सिंह पुलिस में दरोगा हैं। उनका पुत्र नितिन इस साल 12वीं की परीक्षा में फेल हुआ था। उसने पुनर्परीक्षा के लिए आवेदन किया था जिसमें उसके 30 फीसदी अंक आए थे। परिजनों ने उसे इस बात के लिए समझाया भी था।
बताया गया है कि शनिवार रात को उसने तमंचे से गोली मार ली। गोली की आवाज से परिवार में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में परिवारीजनों ने उसे एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर है।