चीखपुकार करने पर आरोपी बालिका को छोड़कर फरार हो गया। वहीं घटना के बाद बालिका बेहोश हो गई। होश में आने पर बालिका ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी जानकारी पर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। दूसरे समुदाय का मामला होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित होकर कोतवाली पहुंच गए।
ये भी पढ़ें: जूस में नशीली दवा मिलाकर पत्नी को पिलाई, अंतरंग वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर डाला
परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज कर लिया। मामला दो समुदाय से जुड़े होने के कारण पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दिया। जानकारी पर सीओ सिटी आईपी सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से मामले की जानकारी की।
मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश में दबिशे दी जा रही हैं। गांव में पुलिस तैनात हैं। किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है।
- रिपुदमन सिंह, कोतवाली प्रभारी सोरों।