फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 1.27 करोड़ से गरीब बेटियों के हाथ होंगे पीले

Sat, 24 Jun 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 250 गरीब बेटियों की शादी होगी। शादी पर 12750000 रुपये खर्च होगा। अब तक 200 कन्याओं की शादी के लिए विभाग को आवेदन मिल चुके हैं। विभाग ने शादी समारोह आयोजित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन से 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। जिसमें से 35 हजार रुपये बेटी के खाते में जमा कराए जाते हैं। वहीं 10 हजार रुपये से उपहार खरीदकर बेटी को दिए जाते हैं। 6 हजार रुपये वर वधु पक्ष के लोगों के खाने आदि पर खर्च करने की व्यवस्था है।
शासन ने वर्ष 2023-24 में समाज कल्याण विभाग के लिए 250 बेटियों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य मिल जाने के बाद विभाग ने विवाह आयोजन करने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिन विकास क्षेत्रों से आवेदन प्राप्त हुए हैं उसके आधार पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन





सामूहिक विवाह योजना के लिए अब तक 200 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही कार्यक्रम की तिथि निर्धारित कर विवाह आयोजन कराए जाएंगे। सुधीर पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें