फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शहर की सवा लाख आबादी पेयजल के लिए परेशान

Sat, 09 Dec 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर की सवा लाख आबादी बीते 3 दिनों से पेयजल के संकट से जूझ रही है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पालिका दोपहर बाद तक लीकेज को ठीक कर सकी। इसके बाद पानी की सप्लाई शुरू की गई।
विज्ञापन

नदरईगेट क्षेत्र में पालिका की पाइप लाइन में लीकेज हो जाने से 7 दिसबंर से शहर में पेयजल का संकट बना हुआ है। सड़क पर ट्रांसफॉर्मर रखा होने से पालिका ने मुख्य लाइन में जोड़ लगाकर सप्लाई चालू कर दी। जिससे शुक्रवार को नगर पालिका में लगे नलकूप व अंडर ग्राउंड टेंक से सप्लाई मिल जाने से साेरों गेट, बिलराम गेट, सहावर गेट इलाके में पानी की सप्लाई मिल गई। जबकि नदरई गेट इलाके में पेयजल संकट बना रहा। सप्लाई चालू कर देने के बाद लाइन में फिर से लीकेज हो गया। इसके बाद पालिका ने ट्रांसफॉर्मर को हटाकर लाइन को फिर से सीधा करके जोड़ दिया। इसके लिए शहर की पानी सप्लाई का फिर से रोक दिया गया। शहर में सुबह के समय लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिल सकी। लोगोंं को इधर-उधर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें