फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में घायल भाजपा महामंत्री की हालत नाजुक

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए महानगर के भाजपा महामंत्री ठाकुर रामजीलाल की हालत नाजुक बनी हुई है। भाजपा नेता के भाई की तहरीर पर चार नामजदों और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिफाइनरी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने को दबिश दीं, पर कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन


18 अप्रैल को मतदान खत्म होने के बाद महानगर के भाजपा महामंत्री ठा. रामजीलाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ रांची बांगर में थे, तभी उन पर पीछे से सरिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। लहूलुहान हालत में भाजपा नेता जमीन पर गिर गए। हमलावर भाग खड़े हुए।

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर नयति हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया। भाजपा नेता के भाई ओंकार सिंह पुत्र थम्मन सिंह निवासी रांची बांगर ने हरिओम यादव, अरुण यादव, गिरीश पंडित, रिंकू यादव और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने को दबिश दी हैं। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें