मथुरा। सियासी दिग्गजों के बूथों पर खूब वोट पड़े हैं। मंत्री, विधायक और प्रत्याशियों के क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बेहतर रहा है। मथुरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के बूथों को देखें तो रालोद से गठबंधन प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह के डैंपियर नगर बूथ संख्या 202 पर करीब 52 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार महेश पाठक के बूथ संख्या 296 में 1134 मतों में से 638 वोट पड़े। केंद्र पर मतदान 59 प्रतिशत हुआ है। उधर, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनाराण के गांव सांचौली में 62 प्रतिशत मतदान हुआ है। भाजपा नेता तरुण सेठ के पैगांव में मतदान प्रतिशत 67.5 रहा है। गोवर्धन विधानसभा में ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के गांव गांठौली में 65.35 मतदान हुआ।
इस क्षेत्र से विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह के गांव में 76 प्रतिशत मतदान हुआ है। पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर के गांव शाहपुर जाटान में 72.27 प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग के बूथ पर 59 प्रतिशत, मांट विधायक पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री श्याम सुंदर शर्मा के गांव पचहेरा में 54.13 प्रतिशत,
पूर्व विधायक ठाकुर कुशल पाल सिंह के गांव कराहरी में 54, भाजपा नेता एसके शर्मा के गांव लमतौरी में 59.10 तथा राजेश चौधरी के गांव सदीकपुर में 59.58 फीसदी पोलिंग हुआ । पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के केंद्र पर 60 प्रतिशत मतदान हुआ।