फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों के मौलिक अधिकारों का न हो हनन

विज्ञापन
सहकारी समिति के सचिव की मार्ग दुर्घटना में मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जेल का निरीक्षण किया। दो बैरकों में पहुंचकर निरीक्षण करने के बाद बंदियों की समस्याएं सुनीं। अस्पताल और रसोई का निरीक्षण किया। बंदियों की समस्याएं उनका निस्तारण करने के निर्देश जेल अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तेंद्रपाल ने जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक नंबर सात-बी, आठ-ए का निरीक्षण करके बंदियों की समस्यायें सुनीं। रसोई और अस्पताल का भी निरीक्षण किया। कुछ बंदियों ने बीमारी की हालत में उपचार कराने की मांग की। प्राधिकरण सचिव ने जेल अधीक्षक से कहा कि बंदियों की समस्याओं का जेल मैनुअल के अनुसार निस्तारण कराया जाए।

जिन गरीब बंदियों के पास वकील नहीं हैं उनके प्रार्थना पत्र जेल के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकरण में भेजे जाएं। ताकि उनको प्राधिकरण द्वारा निशुल्क वकील मुहैया कराए जा सकें। बंदियों के मौलिक अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाए। इस मौके पर जेलर एससी पांडेय, जेल विजीटर रस्किन खान, संदीप त्रिपाठी, निशुल्क अधिवक्ता सुनील कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें