मैनपुरी। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए होने वाले चुनाव में नामांकन जमा किए गए। अठारह फरवरी को पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी कृष्णपाल सिंह यादव ने बताया शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए दिनेश सिंह, मुंशीलाल शाक्य, युधिष्ठिर सिंह यादव, हेमेंद्र कुमार, सचिव पद के लिए आशू कुमार दुबे, राकेश सिंह, सुशील कुमार ने नामांकन जमा कराए हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अशोक बाबू, पूरन सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए माधवेंद्र सिंह, संजय कुमार कुलश्रेष्ठ, उपाध्यक्ष के लिए कृष्णकांत यादव, योगेशचंद्र दुबे, सह सचिव प्रशासन के लिए कृष्णपाल यादव, मनोज कुमार ने नामांकन जमा किए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया सह सचिव पुस्तकालय के लिए राकेश, कोषाध्यक्ष के लिए माधवेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए उपदेश कुमार, प्रभाकर दुबे, बलवीर सिंह, राकेश सिंह, रामपाल सिंह यादव, लेखेंद्र कुमार, संजय कुमार कुलश्रेष्ठ, संजीव कुमार, सर्वेश कुमार, कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए कृष्णपाल सिंह यादव ने नामांकन जमा कराए हैं।