फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गए यमुना जी के घाट, हर तरफ भारत मां की जय-जयकार

विज्ञापन
यमुना के घाट पर जलाए गए दीप। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। अमर उजाला के गणतंत्र के जश्न में शनिवार को यमुना जी के घाट सजाए गए। विश्राम घाट, आरती स्थल और विश्राम घाट के दोनों मुख्य द्वार रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो रहे थे। दीपदान भी किया गया। हर तरफ भारत माता के जयकारे गूंज रहे थे। वहीं मसानी चौराहे को भी सजाया गया। जिले भर में स्कूलों में आयोजन किए गए।
विज्ञापन


मथुरा में अमर उजाला द्वारा गणतंत्र का जश्न मनाया जा रहा है। इस जश्न में शामिल होकर लोग अपने घर, प्रतिष्ठान सजा रहे हैं। सरकारी भवनों को भी रंग बिरंगी रोशनी से जगमग किया गया।

शनिवार को श्री माथुर चतुर्वेद परिषद और अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने यमुना जी के घाट सजाए। विश्राम घाट के दोनों मुख्य द्वार रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो रहे थे। आरती स्थल की रौनक भी देखते ही बनती थी। इस दौरान भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। हाथों में तिरंगा पकड़े पहुंचे लोगों की भीड़ को देख देश भक्ति के तराने यहां गूंजने लगे थे।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने दीपदान किया। इस दौरान माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने अमर उजाला की इस मुहिम को सराहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को जागरूक करते हैं। यहां राकेश तिवारी एडवोकेट, कमल चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी, अमित पाठक, अनिल चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, अमित पाठक, राजकुमार चतुर्वेदी समेत तमाम लोग रहे।
मसानी पर अग्रसेन चौक को भी तिरंगे के रंग में सजाया गया। इसे अग्रवाल क्लब परिवार के संस्थापक अजय कुमार गर्ग, अध्यक्ष उज्ज्वल अग्रवाल, किशन गोपाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, राजुल मित्तल, अंशुल अग्रवाल, जितेंद्र गर्ग और विशाल ने भव्यता प्रदान की।

इसके अलावा सौंख के गांव श्यौवा स्थित प्राथमिक विद्यालय को सजाया गया। यहां शिक्षा मित्र राजकुमार चौधरी, प्रधान अध्यापिका सुमन गौतम, विकास यादव, मीना कुमार, ऋषि पचौरी, सरोज, पुष्पलता, पूजा और रॉकी सिंह ने अहम भूमिका निभाई। बलदेव के गांव जादौपुर स्थित शिक्षा संस्कार इंटर कालेज में भी जश्न मनाया गया। रविकांत पाराशर, रामरतन शर्मा, घनश्याम सिंह, ललित शर्मा, नीलम, मोनिका, राजन सिंह, कुलदीप परिहार, लक्ष्मण परिहार, जैश्री पाराशर, कनिष्का, अंजली, मनु और मोनिका इस अभियान का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें