फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 66 हजार से अधिक मतदाता बढ़ना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मतदाता सूची सघन पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले में 66 हजार से अधिक मतदाताओं की बढ़ोत्तरी होगी। जबकि 24300 के करीब मतदाताओं के नाम सूची से काटे जाएंगे। लोकसभा चुनाव को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन इसी माह के अंत में होगा।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से प्रयास यह किया जा रहा है मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिन लोगों ने आवेदन किए हैं उनकी जांच कराके नाम शामिल कर लिए जाएं। गत दिनों चले पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में 66478 के करीब नए मतदाता सूची में बढ़ना तय है। इनमें 30496 के करीब पुरुष व 35973 महिला मतदाता हैं।

टूंडला विधानसभा क्षेत्र में 4967 पुरुष, 5716 महिलाएं, जसराना क्षेत्र में 6186 पुरुष व 7330 महिलाएं, फिरोजाबाद विधानसभा में 7957 पुरुष, 9146 महिलाएं, शिकोहाबाद में 6399 पुरुष व 8065 महिलाएं, सिरसागंज विधानसभा में 4987 पुरुष और 5716 महिला वोटर हैं।
विज्ञापन


जबकि टूंडला में 2003 पुरुष, 2215 महिलाएं, जसराना में 2379 पुरुष, 2631 महिला, फिरोजाबाद में 3752 पुरुष, 2832 महिला, शिकोहाबाद में 2464 पुरुष व 1996 महिला, सिरसागंज में 1884 पुरुष व 2144 महिला वोटरों के नाम कटेंगे। जिले में 8496 ऐसे वोटर मिले जिन्होंने अपना स्थान बदल लिया है। इनमें टूंडला विधानसभा में 1386, जसराना में 1622, फिरोजाबाद में 2610, शिकोहाबाद में 1633 तथा सिरसागंज में 1245 के करीब वोटर हैं।

बीएलओ ने जिले में 11491 ऐसे मतदाताओं का चिह्नांकन किया जिनकी मौत हो चुकी है लेकिन उनके नाम मतदाता सूची में शामिल थे। नई सूची में यह नाम बाहर हो जाएंगे। टूंडला विधानसभा में 2245, जसराना में 2468, फिरोजाबाद में 2653, शिकोहाबाद में 1843, सिरसागंज में 2282 मतदाता शामिल थे।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रेनू अग्रवाल ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान 4229 वोटर ऐसे मिले जिनके नाम डबल थे। टूंडला में 582, जसराना में 900, फिरोजाबाद में 1282, शिकोहाबाद में 980, सिरसागंज में 484 मतदाता शामिल थे। आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन 31 जनवरी को होने के बाद स्पष्ट होगा कि कितने वोटर बढ़ेंगे। अभी मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें