फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी के सामने खड़े होकर किसानों ने रुकवाई नाले की खोदाई

विज्ञापन
जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी- कटरा समान। राजस्व विभाग के नक्शे के अनुसार नाला की खोदाई न होने से ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने जेसीबी के सामने खड़े होकर काम रुकवा दिया। इस बीच नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की जानकारी होने पर अफसर मौके पर पहुंचे और नक्शे के अनुसार ही नाला खोदाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ग्रामसभा समान के मजरा बल्लपुर में नाले की खोदाई का काम चल रहा है। शनिवार को अचानक बड़ी संख्या में ग्रामीण खोदाई कार्य में लगी जेसीबी के सामने खड़े हो गए और प्रदर्शन करते हुए काम को रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक राधेश्याम व लेखपाल
चंद्रशेखर प्रधान के परिजनों के इशारे पर उनके खेतों में खोद रहे हैं। जबकि नाले की खोदाई भू नक्शे के हिसाब से होनी चाहिए। गलत तरीके से नाले की खोदाई होने के कारण उनकी गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन


वहीं किसान श्याम विहारी ने विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अवनीश कुमार गौतम को शिकायती पत्र देकर मनमाने तरीके से नाला खोदे जाने की शिकायत की। उन्होंने मौके पर ही तहसीलदार सुशील कुमार सेे मामले में दखल देने व भू नक्शा के हिसाब से ही नाला खोदने की बात कही। तहसीलदार ने किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान मौके से हटे।

किसानों की आपत्तियों को सुना गया और फिर से भू नक्शे के आधार पर नापजोख की जा रही है। नाला अपनी निर्धारित जगह पर ही खोदा जाएगा। किसी भी किसान का अहित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सुशील कुमार, तहसीलदार किशनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें