फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 लाख के कर्ज के दबाव में खुद भागा था सराफ, बरामद

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने लापता सराफ को नोएडा के जीआईपी मॉल से सकुशल बरामद कर लिया है। मंगलवार की दोपहर से घर से निकला सराफ दिल्ली और नोएडा में घूम रहा था। 37 लाख के कर्ज में डूबा सराफ दबाव के चलते ही खुद ही लापता हुआ था। तीन दिन में दिल्ली और नोएडा में सराफ ने 45 हजार रुपये खर्च कर दिए।
विज्ञापन


थाना गोविंदनगर के मंडीरामदास की गली कानूनगो निवासी रोहित अग्रवाल (26) पुत्र रविंद्र कुमार की कृष्णानगर में आकर्षण ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। दो जनवरी को घर से निकला, फिर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद हरकत में आई गोविंदनगर पुलिस ने पोतराकुंड पार्किंग से कार और मोबाइल बरामद कर लिया।

बावजूद पुलिस उसकी तलाश करती रही। मोबाइल से सराफ की लोकेशन शनिवार को नोएडा के जीआईपी मॉल में मिली। प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह अपनी टीम के साथ मॉल पर पहुंचे। यहां से सकुशल सराफ को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि बस से दिल्ली पहुंचा सराफ दो दिन होटल में रुका।
विज्ञापन


उसके बाद शनिवार की सुबह नोएडा पहुंचा। 70 हजार रुपये लेकर गए सराफ की जेब में 25 हजार रुपये मिले हैं। 45 हजार रुपये सराफ ने तीन दिन में खर्च कर दिए। सराफ को परिजनों को सौंप दिया है। एसएसपी बबलू कुमार ने गोविंदनगर पुलिस के कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें