फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोगी का पहिया हुआ जाम, रेंग-रेंग कर चली टैंक वैगन गाड़ी

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
राया (मथुरा)। मथुरा से हाथरस की ओर जा रही टैंकवैगन गाड़ी का तड़के पहिया जाम हो गया। पहिया जाम होने से टैंकवैगन गाड़ी 12 किलोमीटर दूरी दो घंटे में पहुंच सकी। इसके चलते पैसेंजर ट्रेन को एक घंटे तक सोनई स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह मथुरा से पेट्रोल लेकर लखनऊ के लिए टैंकवैगन गाड़ी सुबह पांच बजे मथुरा से राया की ओर रवाना हुई। यमुना पुल पार करने के बाद पीछे लगी टैंकवैगन बोगी का पहिया जाम हो गया। इससे गाड़ी गति नहीं पकड़ सकी और रेंग-रेंग कर दो घंटे में राया पहुंची।

इसके चलते कासगंज से अछनेरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को सोनई में एक घंटा तक रोका गया, वहीं मथुरा से कानपुर जाने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन भी एक घंटा से अधिक समय तक देरी से चली। सायं 3:30 बजे पहिया ठीक हो सका। इसके बाद टैंक वैगन गाड़ी को लखनऊ रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें