फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक की मौत

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-भरतपुर मार्ग पर चंदनवन स्कूल के पास ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक की मौत हो गई। चालक टेंपो लेकर जाजनपट्टी में सवारियां छोड़कर घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना हाईवे की चंद्रपुरी कालोनी निवासी गौरव (25) पुत्र पूरन सिंह टेंपो चलाकर परिवार को पाल रहा था। शनिवार को मगोर्रा के जाजनपट्टी में सवारियां छोड़कर टेंपो चालक घर लौट रहा था। रास्ते में चंदनवन स्कूल के पास पहुंचा ही था कि पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही टेंपो चालक की मौत हो गई।

हाईवे पुलिस के पहुंचने से पहले चालक ट्रक को लेकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस को टेंपो चालक की तलाशी में ड्राइविंग लाइसेंस मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि टेंपो चालक की मौत हुई है। चालक ट्रक लेकर भाग गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें