फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटिंग मशीन लेने हैदराबाद रवाना हुए 11 इंजीनियर

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। लोकसभा चुनाव की तैयारियां करने में प्रशासनिक अधिकारी जुट गए हैं। इसमें सबसे पहले हैदराबाद से वोटिंग मशीन मंगाई जा रही हैं। मशीन आने के बाद उनकी चेकिंग व सेटिंग का काम होगा। मशीन लेने के लिए 11 इंजीनियरों को हैदराबाद भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए हैदराबाद से ईवीएम मंगाई जा रही हैं। ईवीएम लाने के लिए आरईएस, लोनिवि, सिंचाई विभाग तथा डीआरडीए से 11 इंजीनियरों की टीम, पुलिस बल को हैदराबाद भेजा जा रहा है। टीम के इंजीनियर डीआरडीए के एई अनिल अग्रवाल को बनाया गया है। हैदराबाद से टीम 3230 ईवीएम, 25 कंट्रोल यूनिट तथा बीबी पैट्स की 3230 मशीन लेकर 10 कंटेनरों से आएंगी।

बताया कि यह मशीन 2017-18 में बनाई गई हैं और अच्छी क्वालिटी की हैं। एक जेई को पुलिस बल देकर एक कंटेनर को सुरक्षित लाने की जिम्मेदारी तय की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने को हर कंटेनर में जीपीएस लगा होगा। अनिल अग्रवाल ने बताया कि टीम के लोगों को लेकर वे हैदराबाद रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन


नए वेयर हाउस में सुरक्षित रखी जाएंगी ईवीएम
मथुरा। हैदराबाद से मंगाई जा रही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को रिफाइनरी के निकट बनाए गए नए वेयर हाउस में रखा जाएगा। मशीनों को चूहों व सीलन से बचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें