फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार महिला 25 फीट नीचे नाले में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फोरलेन पर शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा होने से बच गया। एक स्कूटी सवार महिला रेलिंग न होने के चलते फोरलेन किनारे 25 फीट नीचे नाले में जा गिरी। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। फोरलेन पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, शुक्रवार को मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर एक स्कूटी सवार महिला जैसे ही ईशन नदी पुल से मैनपुरी-कुरावली जाने वाले मार्ग की ओर मुड़ी, तभी अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


महिला सहित स्कूटी करीब 25 फीट नीचे नाले में जा गिरी। ऊंचाई से महिला को नाले में गिरता देख मार्ग से गुजर रहे लोग ठहर गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नाले में गिरी महिला को बाहर निकाला गया। उन्हें मामूली चोट लगी थी, हादसे में स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि अगर फोरलेन किनारे रेलिंग होती तो हादसा नहीं होता। महिला स्कूटी को वही छोड़ अन्य वाहन से घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें