फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू हुए उदय, पांच दिन रहेगी तगड़ी सहालग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। 23 दिन बाद गुरु उदय हो गए और इसके साथ ही मांगलिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया है। पांच दिन तक मांगलिक कार्य हो सकेंगे। इसके बाद एक माह को मल मास लग जाएगा और मांगलिक कार्यक्रम बंद हो जाएंगेे।
विज्ञापन


चार माह से देव सोने से मांगलिक कार्य बाधित थे। इसके बाद 14 नवंबर को गुरु अस्त हो गए। ऐसे में देवोत्थान एकादशी के दिन वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित हो सके। रविवार को गुरु के उदय होने से मांगलिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया है। लोगों को यह मौका मात्र सात दिन के लिए मिला है। ऐसे में लोग मांगलिक कार्यक्रम निपटाने में जुटे हैं।

इन सात दिनों में 12 और 13, 14 दिसंबर के शुभ विवाह मुहूूर्त हैं। घरों मेें विवाह से जुड़ी अन्य रस्मों आयोजित की जा रही हैं। इसके बाद 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक के लिए मलमास शुरू हो जाएंगे। ऐसे में मांगलिक कार्य नहीं होंगे। पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि गुरु उदय हो गए हैं, लेकिन मलमास शुरू होने पर मांगलिक कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। इस बीच तीन शुभ मुहूर्त पड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें