मथुरा। कैलाश नगर वृंदावन से मथुरा की तरफ आ रहे नाले को बिरला मंदिर के समीप यमुना में काटे जाने से किसानों के खेतों तथा खाली पड़े प्लाट में पानी भर गया। परेशान किसानों ने पार्षद के माध्यम से डीएम को पत्र लिखा है तथा पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है ।
वृंदावन से कैलाश नगर आदि कालोनियों का गंदा पानी अक्रूर मंदिर के पास से जंगल से होता हुआ मथुरा की तरफ आ रहा है। दो दिन पूर्व बिरला मंदिर के समीप कुछ लोगों ने नाले को यमुना में काट दिया। इससे कुछ पानी तो यमुना में गया बाकी पानी रुक गया।
इसके चलते अक्रूर और धौरेरा के किसानों के खेतों में पानी भर गया और नुकसान हो गया। इसकी जानकारी किसानों ने स्थानीय पार्षद लक्ष्मी को दी। स्थानीय पार्षद ने इस संबंध में डीएम को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है। जिन किसानों के खेतों में पानी भरा है उनमें छीतर सिंह, सुखपाल आदि प्रमुख हैं।