यात्री गाड़ियों के सामयिक संचालन में होगा सुधार
डीआरएम ने रेलवे सीटीसी कक्ष और प्राइमरी स्कूल का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला। इलाहाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ कुमार ने रविवार को केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष, गार्ड-ड्राइवर लॉबी, रेलवे प्राइमरी स्कूल के अलावा टूंडला स्टेशन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष से संचालित की जाने की बारीकियों का पता किया। साथ ही अधीनस्थों को ट्रेनों के सामयिक संचालन पर जोर देने के लिए भी प्रेरित किया।
डीआरएम अमिताभ कुमार सुबह विशेष सैलून से सुबह टूंडला पहुंचे, जहां यातायात प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने उनका स्वागत किया। उन्होंन कहा कि जब से हमारा डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर बनकर तैयार हुआ है। तब से हम लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। अब चूंकि मालगाड़ियों के आवागमन के लिए अलग से कारिडोर है। इसके चलते दिल्ली-हावड़ा रेलखंड पर मालगाड़ियों का बोझ कम हुआ है। अब हमें मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट के अलावा अन्य सवारीगाड़ियों को समय से चलाने पर जोर देना होगा।
यहां उन्होंने सबसे पहले केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष पहुंचकर डीटीएम गुप्ता एवं नियंत्रकों से ट्रेनों के संचालन की बारीकियां जानीं। इसके साथ ही रेलवे के प्राइमरी स्कूल का हाल जाना। उन्होंने यहां बच्चों के बैठने के स्थान, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान दिया। इसके बाद वे मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला के सामने बनी हुई गार्ड-ड्राइवर लॉबी पर भी पहुंचे।
उन्होंने टूंडला स्टेशन का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण में उनके साथ डीटीएम टूंडला समर्थ गुप्ता, एओएम टूंडला राहुल यादव, सीएमएस डा. केएल राय सिंघानी, मंडल चिकित्साधिकारी डा. अविनाश कुमार, एईएन हेड क्वार्टर राजेश टैगोर, स्टेशन अधीक्षक अमर सिंह, राकेश ग्रोवर मौजूद रहे।
एनसीआरएमयू ने डीआरएम को दिया ज्ञापन
टूंडला। डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ कुमार को एनसीआरएमयू के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि रेलवे कॉलोनी की सड़क एवं आवासों की हालत खराब है, गंदा पानी मिल रहा है। हैंडपंप खराब पड़े हैं। लोको पायलट में बॉक्स पोर्टस की अत्यधिक कमी है। रोड साइड में गाड़ी एनआरटी करने के बाद लोको पायलट, गार्ड को शीघ्र ही कोई गाड़ी नहीं दी जाती है। रेलवे अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब पड़ी हुई है।
डीआरएम ने सीएमएस डा. केएलराय सिंघानी से कहा कि आपके यहां जब तक एक्स-रे टेक्नीशियन नहीं आता है। तब तक आप प्राइवेट एक्स-रे करवाएं। जिसके बाद रेल के खाते से एक्स-रे का भुगतान किया जाएगा। इस अवसर पर बलराम, जयकिशन आजवानी, राकेश कुमार, कैलाशचंद्र, सरदार सिंह यादव, खेम चंद्र, दिनेशकुमार आदि मौजूद थे।