फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा शिवपाल के विरुद्घ चुनाव लड़ने से गुरेज नहीं: अक्षय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सात दिसंबर को कारगिल शहीद एवं वीर चक्र से सम्मानित बृजलाल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह जानकारी सांसद अक्षय यादव ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चाचा शिवपाल के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने में उन्हें कोई गुरेज नहीं है।

प्रेसवार्ता में सांसद अक्षय यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सात दिसंबर को नगला छिवरिया नसीरपुर में आएंगे। कारगिल शहीद एवं वीर चक्र से सम्मानित बृजलाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव भी अमर शहीद की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सवाल का जवाब देते हुए सांसद अक्षय यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव पारिवारिक रिश्ते से उनके लिए सम्माननीय चाचा हैं।

लेकिन फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर होने वाली चुनावी लड़ाई में यदि वह सामने होते हैं तो वह (अक्षय) अपने राजनीतिक धर्म का पालन करेंगे और चुनाव लडे़ंगे। उन्होंने कहा कि अगर वे यहां से चुनाव मैदान में उतरते हैं तो उनके विरुद्घ पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने अंडरपास के मुद्दे पर किसानों की सुविधा और सहूलियतों का ध्यान रखने की बात कही। वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुमनदेवी सविता, एमएलसी असीम यादव, संजय यादव, अवनींद्र यादव, बिजेंद्र सिंह यादव, विजय आर्या, शिवप्रताप यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें