फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज/सोरों। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सुरजी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दो साथियों पर शराब पिलाने के बाद मार पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नामजदों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

शनिवार की शाम गांव नगला सुरजी निवासी सुखबीर (25) पुत्र भगवती अपने साथी सुरेश पुत्र ख्याली राम एवं राजाराम पुत्र अजुध्या प्रसाद के साथ बाइक से कहीं गया था। देर रात जब सुखबीर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने युवक की तलाश शुरू की। गांव के ही समीप सुखबीर का शव मिला। पास में ही बाइक पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही साथी सुरेश एवं राजाराम शाम को घर से सुखबीर को बुला ले गए और फिर शराब पिलाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। जिससे सुखबीर की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों साथियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पाया गया कि युवक की मौत पेड़ से बाइक टकराने से हुई है। परिजनों की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें