फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को मिट्टी का तेल डाल कर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


औरैया के थाना दिवियापुर क्षेत्र अंतर्गत लहोखर निवासी कृपाशंकर पुत्र विद्याराम ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें उसने कहा है कि 18 वर्ष पूर्व उसने बहन सुषमा की शादी नगला खंगर के गांव बलीपुर निवासी रमाकांत यादव पुत्र सिलेटी सिंह के साथ की थी।

शादी के बाद सुषमा ने तीन बच्चों को जन्म दिया, जिनमें दो बेटा और एक बेटी है। कुछ सालों से रमाकांत की नजदीकी उसके मामा की लड़की पूनम जो गांव में ही ब्याही है से बढ़ गईं। ममेरी बहन से अवैध संबंधों की जानकारी सुषमा को हुई तो उसने विरोध किया।
विज्ञापन


अवैध संबंधों में पत्नी की दखलंदाजी रमाकांत और उसकी ममेरी बहन पूनम से बर्दास्त नहीं हुई। आरोप है कि उक्त दोनों ने मिल कर दो अक्टूबर 2018 को सुबह तीन बजे रमाकांत और उसकी प्रेमिका पूनम ने मिलकर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा कर जान से मारने की कोशिश की।

इसमें सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान 12 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष नगला खंगर दीपक चंद्र दीक्षित ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मृतका के पति रमाकांत पुत्र सिलेटी सिंह और उसकी प्रेमिका पूनम पत्नी राकेश निवासी बलीपुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें