शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। एक दोस्त ने दूसरे से 25 रुपये उधार लिए। कुछ दिन बाद रुपये मांगने पर दोस्त ने रुपये देने में आनाकानी की। इसी दौरान युवक ने कहा कि अगर रुपये नहीं हैं तो अपनी पत्नी को भेज दे। इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर युवक हैरान रह गया।
दोस्त की पत्नी ने युवक की बीच सड़क पर चप्पलों से धुनाई कर दी। महिला द्वारा युवक को बीच सड़क पर पीटने का वीडियो वायरल हो गया। मामला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला का है। दो दोस्त साथ में खाना-पीना करते हैं।
एक युवक ने दोस्त से 25 रुपये चिलम पीने के लिए उधार लिए, और दोनों ने मिलकर चिलम का धुआं उड़ाया। कुछ दिन बाद युवक ने दोस्त से उधारी के 25 रुपये मांगे। जब दोस्त ने रुपये देने में आनाकानी की तो उसने दोस्त से मजाक में कहा कि अगर पैसे नहीं हैं तो पत्नी को भेज दे, रुपये पट जाएंगे।
दोस्त द्वारा इतना कहना ही था कि उसके बाद कुछ मिनट बाद जो हुआ, उससे मोहल्ले में तमाशा लग गया। दोस्त की पत्नी युवक के पास पहुंची और गाली-गलौज करते हुए उसकी चप्पलों सें धुनाई कर दी। युवक को बीच सड़क पर महिला द्वारा पीटता देख लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान कुछ युवकों ने महिला द्वारा पीटने का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो नगर में चर्चा का विषय रहा।