फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के सामने पार्षदों का हंगामा, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Children's health deteriorated eat pesticide stomach, Hungama - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पीडी जैन इंटर कालेज के मैदान में हुए कार्यक्रम में सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के सामने ही महापौर और नगर आयुक्त के खिलाफ पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। पार्षदों ने महापौर के खिलाफ पोस्टर लहराए तो नगर आुक्त को हटाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन


महापौर के खिलाफ विपक्षी दलों के पार्षद मोर्चा संभाले थे, तो नगर आयुक्त के खिलाफ भाजपा के पार्षद लामबंद थे। शिकोहाबाद विधायक मंच से बोल रहे थे, तभी सपा के पार्षद हाथों में बैनर लेकर मंच के सामने बनी गैलरी में पहुंच गए। उनके हाथों में महापौर नूतम राठौर के खिलाफ पोस्टर और बैनरों पर तल्खी भरे नारे लिखे थे।

पार्षदों का कहना था कि महापौर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उनका शहर के विकास पर कोई ध्यान नहीं है। स्वच्छता के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया जा रहा है। मेयर सिर्फ होर्डिंग में दिखती हैं। सपा पार्षदों ने मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। मुनेंद्र यादव, देशदीपक यादव, शाहिद अंसारी, सुभाष यादव, असलम रजा, शारिक सलीम, अभिनेंद्र सादव, मु. रिहान, राकेश यादव, हरिओम गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री के संबोधन के तुरंत बाद भाजपा पार्षदों ने भी हाथों में बैनर थाम कर नगर आयुक्त वापस जाओ के नारे लगाना शुरू कर दिए। भाजपा पार्षदों का कहना था कि नगर आयुक्त के आने के बाद शहर में विकास कार्य ठप हो गए हैं। करोड़ों का बजट होने के बाद भी कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है। नगर निगम में गड्ढे भरने के लिए एक बोरी सीमेंट तक नहीं मिल रहा।

नारेबाजी के बाद पार्षदों ने मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। पार्षदों ने नगर आयुक्त व जेडएसओ के स्थानांतरण की मांग की। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण मुरारी अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, पूनम शर्मा, रेखा यादव, शशीकांत शर्मा, विमला सिंह, गेंदालाल राठौर, प्रमोद राजौरिया, हरिओम वर्मा, योगेश शंखवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें