फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनाम करने को फेसबुक पर बनाई युवती की फर्जी आईडी

विज्ञापन
fb crime
विज्ञापन
एटा। बदनाम करने की नियत से एक युवक ने फर्जी तरीके से युवती के नाम की फेसबुक पर आईडी बना ली। इसकी जानकारी जब लड़की को हुई तो उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया। इस पर युवती के पिता ने कोतवाली नगर में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी फेसबुक चलाती है। शहर निवासी एक युवक ने फेसबुक पर उसकी बेटी का फोटो लगाकर फर्जी आईडी बना ली और उस पर गलत लोगों को जोड़ने लगा। इसकी जानकारी जब किसी तरह से लड़की को हुई तो उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिसे लेकर परिजनों ने फेसबुक आईडी को देखा और मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी का पता लगा रही है। बता दें इससे पहले भी फर्जी तरीके से एक महिला के नाम से आईडी बनाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की गई थी। इस पर महिला के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें