फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टो - त्योहार पर मिलावट खेल, छैना से भरे टब में पड़े थे कीट-पतंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना/खैरगढ़। दिवाली के त्योहार को देखते हुए मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को छापेमारी की। त्योहार के लिए तैयार हो रही दूषित मिठाइयों को भी टीम ने नष्ट कराया। कार्रवाई से मिलावटखोरो में हडकंप मचा रहा।
विज्ञापन

टीम ने गांव नगला हरी में छैना निर्माण इकाई पर पुलिस बल के साथ छापा मारा। मौके पर बड़ी मात्रा में छैना मिठाई भंडारित की। दो भगोने में करीब एक क्विंटल छैना थे, जिसमें मरे हुए कीट-पतंगे पड़े थे। टीम ने नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। साथ ही एक क्विंटल छैना को नष्ट कराया। खैरगढ़ स्थित सईद मियां की सोनपापड़ी की मिठाई निर्माण का निरीक्षण किया।

टीम ने नमूना जांच को भेजा है। मुस्तफाबाद स्थित मेसर्स विशाल किराना स्टोर से अजंता सोया लिमिटेड द्वारा निर्मित ध्रुव ब्रांड के वनस्पति का नमूना जांच के लिए भेजा है। नगला हरी स्थित गाड़ी बोलेरो में दूध एकत्रित किया जा रहा था। गाड़ी मालिक नरेंद्र पुत्र रमेशचंद्र से दूध का नमूना लिया। मिलावटी सरसों की तेल शिकायत प्राप्त होने पर सलेमपुर खुटियाना गांव में विक्रेता महेशचंद्र गुप्ता द्वारा संचालित तेल पिराई केंद्र से सरसों के तेल का नमूना लिया। 40 किलोग्राम तेल को सीज कर दिया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह, संतोष कुमार, अनिल कुुुुमार, रविभान सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें