फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-माफिया ने रातों रात काट ली फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-25- फोटो किशनी के गांव रठेह की है, कृपया कैप्शन ठीक कर लें।
विज्ञापन


भूू-माफिया ने रातों रात काट ली फसल
अमर उजाला ब्यूरो
किशनी। ग्राम समाज की जिस जमीन को प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराया था। दबंगों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया था। उसी जमीन पर खड़ी फसल को बेखौफ भू-माफिया ने रातों रात कटवा लिया।
थाना क्षेत्र की रठेह ग्रामसभा की सैकड़ों बीघा कीमती जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा जमा रखा था। डीएम प्रदीप कुमार से शिकायत के बाद एसडीएम अशोक प्रताप ने जांच की थी। जांच में पाया गया कि ग्राम समाज की जमीन पर कत्तरा में चौधरी ऊभन सिंह स्मारक इंटर कालेज और रठेह में रामदीन कलावती इंटर कालेज का निर्माण हुआ है। जांच के बाद अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था। मंगलवार को एसडीएम अशोक प्रताप सिंह, तहसीलदार सुशील कुमार, इंस्पेक्टर केके तिवारी, कानूनगो रामप्रकाश यादव, लेखपाल देवेंद्र प्रताप यादव जब कब्जा हुई भूमि पर पहुंचे तो देखा कि धान की खड़ी फसल रातों रात काटी जा चुकी है। अधिकारियों ने खेत पर कटी पड़ी फसल को झंडी लगाकर कब्जे में ले लिया। ग्राम समाज की जमीन नापजोख कर चिह्नित किया गया। एसडीएम ने बताया कि सरकारी कब्जे में ली गई फसल और जमीन पर दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो-26
लंबित विवेचनाओं का निस्तारण जल्द हो
किशनी। मंगलवार को एसपी ने थाने का औचक निरीक्षण किया। अचानक अधिकारी को सामने देख पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। निरीक्षण के दौरान एसपी अजय शंकर राय ने उपनिरीक्षकों से लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण किए जाने की बात कही। हिस्ट्रीशीटर व आपराधिक छवि के लोगों पर निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। थाने में चल रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली।
======== । जांच के बाद अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था। मंगलवार को एसडीएम अशोक प्रताप सिंह, तहसीलदार सुशील कुमार, इंस्पेक्टर केके तिवारी, कानूनगो रामप्रकाश यादव, लेखपाल देवेंद्र प्रताप यादव जब कब्जा हुई भूमि पर पहुंचे तो देखा कि धान की खड़ी फसल रातों रात काटी जा चुकी है। अधिकारियों ने खेत पर कटी पड़ी फसल को झंडी लगाकर कब्जे में ले लिया। ग्राम समाज की जमीन नापजोख कर चिह्नित किया गया। एसडीएम ने बताया कि सरकारी कब्जे में ली गई फसल और जमीन पर दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो-26
लंबित विवेचनाओं का निस्तारण जल्द हो
किशनी। मंगलवार को एसपी ने थाने का औचक निरीक्षण किया। अचानक अधिकारी को सामने देख पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। निरीक्षण के दौरान एसपी अजय शंकर राय ने उपनिरीक्षकों से लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण किए जाने की बात कही। हिस्ट्रीशीटर व आपराधिक छवि के लोगों पर निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। थाने में चल रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली।
========
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें