फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब मामा ने ही कराई मेरे पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। साहब मामा ने ही मेरे पति की हत्या कराई है। पहले पति को विश्वास में लिया और फिर साजिश के तहत उनकी हत्या करा दी। पति की हत्या में उसका मामा जितेंद्र और कालिया शामिल हैं।
विज्ञापन


माधवगंज में चोरी के दौरान स्थानीय लोगों की बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक बदमाश की मौत हो गई और बाकी भाग गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृत बदमाश की शिनाख्त दीपक पुत्र अशोक निवासी अछल्दा औरैया के रूप में हुई। पुलिस ने मृत दीपक समेत तीन लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और शव गांव ले गए।

अंत्येष्टि के बाद शनिवार को मृत दीपक की पत्नी दीक्षा अपने ससुर अशोक, सास और डेढ़ साल के बच्चे के साथ थाना पहुंची। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। दीक्षा का कहना है कि उसने शादी अपनी मर्जी से की थी। इससे उसका पूरा परिवार जलता था। कई सालों तक बोलचाल भी नहीं हुई, लेकिन बाद में मेरे मामा जितेंद्र ने साजिश के तहत दीपक की हत्या करा दी और चोरी का झूठा आरोप लगा दिया।
विज्ञापन


दीक्षा के डेढ़ साल के बेटा के सिर से पिता का साया उठ गया है। इधर, अशोक के घर का चिराग बुझ गया। बूढ़े कंधों पर पौत्र के पालन पोषण की जिम्मेदारी आ गई है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में सच्चाई सामने लाने की गुहार लगाई है। पीड़िता ने थाने में अपने मामा और उसके साथी कालिया व कल्लू के खिलाफ तहरीर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि मृत बदमाश की पत्नी आई थी और उसने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें