फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारों से निकली चिंगारी, ज्वार की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। बिजली तारों से निकली चिंगारी से किसान की लहलहा रही फसल जलाकर बेकार हो गई। हाइवे किनारे प्रेम सिंह पुत्र यादराम ने दो बीघा खेत मे ज्वार बो रखी थी। खेत मे होकर जा रही हाईटेंशन की बिजली लाइन से निकली चिंगारी ने खेत में आग लगा दी। लहलहा रही ज्वार की फसल राख में तब्दील हो गई। हालांकि आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने भरसक कोशिश की लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


किसान प्रेम संह ने बताया कि बिजली के तार काफी नीचे होकर खेत से गुजर रहे हैं। कई बार तारों को ऊपर कराने के लिए अफसरों से कहा गया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। फसल जलने से करीब 40 हजार का नुकसान बताया जा रहा है। किसान ने मुआवजे की मांग की है। मुआवजा न मिलने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस सम्बंध में जेई ललित कुमार ने बताया कि जली हुई फसल का सर्वे करा लिया है, जो विभाग को भेजा जएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें