फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ क्रय केंद्रों पर होगी 275 मीट्रिक टन धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के आठ केंद्रों पर 275 मीट्रिक टन धान की खरीद की जाएगी। शासन ने धान की फसल खरीद का लक्ष्य निर्धारित करते हुए समर्थन मूल्य की घोषणा भी की है। धान खरीद केंद्रों पर महिला किसानों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन


जिले में धान की फसल खरीद के लिए खाद्य विभाग के तीन, पीसीएफ के दो यूपी स्टेट एग्रो के एक और भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र स्थापित किए हैं। फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज और एका में स्थापित केंद्रों पर कुल 275 मीट्रिक टन धान की फसल क्रय की जाएगी। शासन ने सामान्य गुणवत्ता वाली धान की फसल का समर्थन मूल्य 1750 रुपये प्रति क्विंटल एवं उच्च गुणवत्ता वाली फसल का मूल्य 1770 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

खास बात यह है कि धान खरीद केंद्रों पर फसल बिक्री करने के लिए आने वाली महिला कृषकों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। उन्हें बगैर लाइन निर्धारित समयावधि में अपनी फसल बेचने की सुविधा होगी। डीएम नेहा शर्मा ने क्रय केंद्रों की मॉनीटरिंग के लिए अपर जिलाधिकारी अतुल सिंह को नोडल अफसर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें