शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले की कमान युवा हाथों में सौंपने से भाजपाइयों में उत्साह है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और भाजयुमो जिलाध्यक्ष के साथ ही अन्य पदाधिकारियों का लोग गर्मजोशी से सम्मान कर रहे हैं।
स्वागत समारोह में पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा युवा टीम ने जिले के कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। कार्यकर्ता उत्साह से पार्टी के काम में जुटे हैं। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता और जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा मनोरमा गुप्ता के आवास पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, भाजयु मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेश भारद्वाज, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रामकैलाश, लघु उद्योग के जिला संयोजक रमाशंकर गुप्ता, हिंदू युवा वाहिनी के सुशील यादव और पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह का शॉल ओढ़ाकर और पुष्प माला पहना कर स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने युवा जिलाध्यक्ष मिलने पर बधाई दी। सुभाष गुप्ता, विकास गुप्ता, विशाल गुप्ता, अतुल तिवारी, गोपाल आर्य, राजेश गुप्ता, अनिल शर्मा,अजय मित्तल,ठा. सुदीप सिंह शुभम अग्रवाल, रोहित शाह, भोलू मिश्रा, सुरेश वर्मा, अरविंद राजपूत, पप्पू सभासद, आनंद यादव, शेखर अग्रवाल और , इसरार बब्बू, अनिल बेधड़क, सोनू गुप्ता, सुशील जैन मौजूद रहे।