19 साल के लड़के से महिला बनाती थी जबरन संबंध, लड़के ने जान दी
- फोटो : फाइल फोटो
सहावर। गांव बड़ा गांव कोटरा में मकान पर कब्जा करने के लिए युवक को झूठे मुकद्दमें फसाकर जेल भिजवा दिए जाने की शिकायत वृद्ध मां ने सीएम से पत्र भेजकर की है। वृद्धा ने कहा है कि इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह करेगी।
गांव कोटरा निवासी वृद्ध महिला रामबेटी ने सीएम को भेजे पत्र में कहा है कि उसका एक बेटा मनोज है, जो उसका सहारा है। उसका कहना है कि उसके मकान पर गांव के ही कुछ लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं। जिसका वह कई बार प्रयास कर चुके हैं, लेकिन सफल नहीं हो सके। अब उनके द्वारा उसके पुत्र मनोज के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व अन्य मामलों में फर्जी मुकद्दमा लगवाकर उसे जेल भिजवा दिया है। अब उनकी नीयत जमीन पर कब्जा करने की हैं। महिला मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उसके पुत्र के मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उसे शीघ्र बरी कराया जाए। उसनें कहा कि इंसाफ न मिलने पर वह 25 दिसंबर को सीएम कार्यालय के बाहर आत्मदाह करेगी।